फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीई कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में डूबकर लापता हुए दो छात्रों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अभद्रता और लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर के बाजूहेड़ी स्थित रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र आलोक कुमार और कमल चौधरी बृहस्पतिवार को गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। छात्रों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में परिजनों ने घटना के अगले दिन कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया था। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों से अभद्रता की थी। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ धर्मेद्र राठी ने बताया कि एक छात्र के परिजन उमाशंकर सिंह की तहरीर पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, गंगनहर में लगातार छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें