फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। साथ ही ट्रैक्टर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात युवक प्रेमिका से मिलने गांव जा पहुंचा। इस बीच युवती ने उसे घर बुला लिया। युवक घर के एक कोने में छिपकर बैठ गया। युवती मिलने आती, इससे पहले उसके पिता ने युवक को देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर युवक भागने लगा। युवती के परिजनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। साथ ही पुलिस को मौके पर बुला लिया। युवती के परिजनों ने ट्रैक्टर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें