फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में ब्लॉक प्रमुख के परिवार में चली गोली

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव में गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण के बाद जांच पड़ताल करती पुल - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगला कुबड़ा गांव में दो भाइयों में ही जमीनी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खेत पर ही गोली चल गई। इसमें परिवार का एक सदस्य घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला कुबड़ा निवासी दो भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम भी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया, लेकिन उस समय ग्रामीणों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार सुबह एक बार फिर खेत पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। गोली एक पक्ष के व्यक्ति के पैर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि खेत की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
होटल को लेकर भी चल रहा है विवाद
पुलिस के अनुसार, खेती की जमीन के साथ रुड़की में रेलवे स्टेशन पर बने एक होटल को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष होटल और खेती की 15 बीघा जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। जिसे लेकर पुरानी तनातनी चली आ रही है। सोमवार की सुबह बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें