रुड़की में मौलाना की रिहाई की मांग को लेकर जूलुस निकालते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।
- फोटो : ROORKEE
मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बाइक रैली निकाली। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द ही रिहाई करने की मांग की।
शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता मालवीय चौक में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में वाल्मीकि चौक से होते हुए तहसील पहुंचे। यहां मौलाना की रिहाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर उलेमाओं को टारगेट कर रही है। धार्मिक भावनाएं भड़काकर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। इस दौरान मुन्नीलाल शिंदे, अमरीश कपिल, शहजाद नन्हेड़ा, दीपक सेठपुर, सुमित कुमार मैथानी, अलाउद्दीन कुरैशी, राशिद, वसीम कुरैशी, अनुराग पंत, रविकांत, अनुज कुमार, दीपक कुमार, रवि मौर्या, मोनू कुरैशी आदि मौजूद रहे।