फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बेलडा की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में आयोजित खेल महाकुंभ के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। खेल महाकुंभ के तहत कोर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के चौथे दिन समापन अवसर पर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें कबड्डी में बेलड़ा की टीम और सिटी स्पोर्ट्स क्लब ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ में विजयी रहे खिलाड़ी अब जिला स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कोर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में शुरू हुए खेल महाकुंभ का रंगारंग समापन किया गया। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं में 21 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंकरियाल ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन कबड्डी और फुटबाल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बेलड़ा की टीम प्रथम, कोर कॉलेज की टीम द्वितीय और भौरी की टीम तृतीय स्थान पर रही, जबकि बालिका वर्ग में सिटी स्पोर्ट्स क्लब की टीम प्रथम, केवि स्पोर्ट्स क्लब द्वितीय और कोर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। फुटबाल बालिका वर्ग में सिटी स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की टीम ने बाजी मारी। वॉलीबाल बालिका वर्ग में कोर कॉलेज की टीम प्रथम और बीएसएम पीजी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान अंतिम दिन सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नकद पुरस्कार राशि दी गई। इस मौके पर अमीर आलम, प्रदीप कुकरेती, सुरेश चंद, आरएल बडोनी, राहुल कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, मुदस्सिर, एकता सिंह, सुबोध कुमार, पंकज त्यागी, राजेंद्र कुमार, विक्रम सिंह खोखर, इनाम अहमद, नाजिर हुसैन, पूनम अरोड़ा, राखी अरोड़ा और श्रद्धा आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार:
खेल महाकुंभ के विजयी प्रतिभागी सम्मानित
केवी इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। केवी इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ समाप्त हो गया। पांचवें दिन प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पाने वाले खिलाड़ियों व टीमों के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को केवी इंटर कॉलेज के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों और टीमों के नाम की घोषणा की। स्कूल के प्रधानाचार्य पीएस लोहिया ने प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे युवा व किशोर अगर खेलों में मन लगाएं तो समाज में फैल रही नशे की लत पर भी अंकुश लगाना संभव है। व्यायाम शिक्षक मुकेश भट्ट ने बताया कि ये टीमें अब जिलास्तर पर होने वाले खेल महाकुंभ में लक्सर ब्लॉक की तरफ से खेलेंगे। इस दौरान खेल प्रशिक्षण अधिकारी महिपाल सिंह, जसवीर सिंह, अंकिता, अवधेश बिष्ट, अंकुर, धूम सिंह, संत कुमार, अभिषेक चौधरी, अरुण खरे, जसवीर सिंह, अंकिता, गोपाल भट्टाचार्य और चंद्रमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें