फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मेले में बार बालाओं से कराया डांस, अनुमति निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेले की अनुमति की आड़ में बार बालाओं से डांस शुरू करा दिया गया। इससे गांव में तनाव हो गया। खुफिया विभाग ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी। जेएम ने मेले की अनुमति निरस्त करने के साथ ही पुलिस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में रेलवे फाटक के पास 19 अप्रैल से मेला लगाया गया था। ये 10 मई तकहोना था। प्रशासन ने मेले में खाने पीने के स्टॉल और झूले आदि लगाने की सशर्त अनुमति दी थ लेकिन आयोजकों ने बिना अनुमति के मेले में मंच लगाकर बार बालाओं से अश्लील डांस शुरू करा दिया। इसके टिकट भी जारी किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को डांस के दौरान युवकों में मारपीट हो गई।इससे ग्रामीणों ने गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनाव होने की जानकारी खुफिया विभाग ने जेएम अभिनव शाह को दी। इसके बाद जेएम ने अनुमति निरस्त कर दी है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि गंगनहर कोतवाली पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें