फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

विज्ञापन
मंगलौर में ड्रग विभाग द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़ा गया आरोपी विभागीय टीम के स? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ड्रग विभाग की टीम ने कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। मौके से मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिरासत में लिया है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। ड्रग विभाग की टीम ने दवाओं को जब्त कर लिया है और पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को टिहरी गढ़वाल से आए ड्रग विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर सीपी जोशी के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के मोहल्ला लालबाड़ा स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया और उसके घर की भी तलाशी ली। यहां भी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मौके से बरामद दवाओं में ट्रामाडोल, अल्प्सजालौन और बीकाम सहित अन्य दवाएं शामिल हैं, जो प्रतिबंधित हैं।
उन्होंने बताया कि दवाओं की कीमत करीब तीन लाख से अधिक है। जानकारी मिली थी कि मेडिकल स्टोर संचालक काफी समय से प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मेडिकल स्टोर संचालक के साथ दो अन्य लोग भी प्रतिबंधित दवाएं बेचने में संलिप्त हैं। दोनों टीम के आने से पहले ही फरार हो गए थे। तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जा रही है। टीम में जगदीश रतूड़ी और संजय नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन

अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी कार्रवाई की मांग
कस्बे में लंबे समय से मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। सोमवार को कार्रवाई के दौरान लोगों ने ड्रग विभाग की टीम को बताया कि कस्बे के अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी नशे की प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। ड्रग विभाग की ओर से अन्य जगहों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कस्बे में पहली बार कार्रवाई की गई है। लोगों ने अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें