फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका इस्लामिक आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
रुड़की स्थित चंद्रशेखर चौक पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकवादियों की की ओर से सरेआम स्कूल पर किए गए हमले व गैर मुस्लिम शिक्षकों की बर्बरता से की गई हत्या के विरोध में बजरंग दल ने इस्लामिक आतंकवाद की पुतला फूंका।
विज्ञापन

बीते दिनों कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से सरेआम स्कूल पर किए गए हमले व गैर मुस्लिम शिक्षकों की बर्बरता से की गई हत्या के विरोध में बजरंग दल ने चंद्रशेखर चौक पर नारेबाजी कर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर विहिप के सह जिला मंत्री संजय धीमान ने कहा के षड़यंत्र के तहत कश्मीर घाटी में चुन चुनकर हिंदुओं को बेरहमी से मारा जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप के जिला अध्यक्ष संदीप खटाना ने कहा कि हिंदू समाज की उदारता उसकी सबसे बड़ी कमजोरी सिद्ध होती दिखाई दे रही है। जिस दिन हिंदू युवा व हिंदू समाज गोली का जवाब गोली से देना शुरू कर देगा, उस दिन ऐसी घटनाएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। बजरंग दल के सह जिला संयोजक विवेक त्यागी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संगठन अब हिंदू युवाओं व कार्यकर्ताओं को शस्त्र प्रशिक्षण देने की दशा में कार्य करेगा ताकि ऐसे हमलों का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया जा सके। इस मौके पर जिला संयोजक प्रवीण गिरी, प्रखंड मंत्री उत्तम सैनी, मोंटू सैनी, कुशाग्र गर्ग, रोहित कुमार, कार्तिक पंडित, राहुल चौहान और प्रवीण राणा आदि रहे।
कश्मीर में शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराएं
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार व प्रादेशिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हरिद्वार के शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर क्षेत्र के ईदगाह इलाके में स्थित एक सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की हत्या पर रोष जताया। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कश्मीर में शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराने और पीड़ित परिवारों को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित गांधी वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने घटना पर भारी रोष जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री व उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर को पत्र भेजकर घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें मृत्यु दंड देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, पवन सैनी, जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी, किरत पाल सिंह, राजवीर सिंह, मुकेश चौहान, मनमोहन शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज धीमान, राजबीर, शशिभूषण मिश्रा, आनंद परमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें