फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाने जा रहे कारोबारी पर हमला

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा मारपीट में घायल व्यक्ति। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मुंह बोली बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे कारोबारी पर बाइक सवार युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कारोबारी लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। कारोबारी को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

रुड़की के रामपुर चुंगी निवासी कारोबारी हातिम की कुंदन स्वीट्स वाली गली में मुंह बोली बहन रहती हैं। रविवार शाम वह अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। जैसे ही वह गली में पहुंचे तो एक बुलेट सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज कर दी। आरोप है कि अचानक युवक ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख बाइक सवार धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन कारोबारी को सिविल अस्पताल ले गए और उपचार दिलवाया। इसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें