फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी शिक्षिकाएं रखना पड़ा भारी 

Thu, 25 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्कूल में दो विदेशी शिक्षिकाओं को तैनात करना स्कूल को भारी पड़ सकता है। खुफिया पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया है शिक्षिकाएं साउथ अमेरिका के पेरू शहर की रहने वाली है। प्रधानाचार्य की ओर से नियमानुसार साउथ अमेरिका के दूतावास में इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार शहर के भागीरथी कुंज में स्थित शेमफोर्ड स्कूल में विगत 22 अगस्त को साउथ अमेरिका के पेरू शहर की दो शिक्षिकाएं पढ़ाने के लिए आई हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार एक महिला बिजनेस तथा दूसरी महिला एंट्री वीजा पर आई है।

बताया गया है कि दोनों महिलाओं को पढ़ाने के उद्देश्य से एंप्लायमेंट वीजा पर आना चाहिए था। साथ ही यहां आने के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि विश्नोई को साउथ अमेरिका में दूतावास के अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए थी। खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले में नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद विदेशी अधिनियम 14 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें