फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी चलानी होंगी कक्षाएं : जेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पांच अगस्त से खुलने वाले सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बैठक लेकर कोरोना को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। स्पष्ट किया कि स्कूल खुलने के बावजूद स्कूल प्रबंधक बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखेंगे। साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि जो बच्चे स्कूल आएंगे, उनसे केवल ट्यूशन फीस ली जाए। वहीं बच्चों की चार घंटे बिना हाफ ब्रेक के कक्षाएं चलनी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने करीब एक हफ्ते पहले दो अगस्त से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खोले जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद दो अगस्त से सभी सरकारी स्कूल तो खोल दिए गए थे, लेकिन सीबीएसई संबद्ध स्कूल बंद रहे। इसकी वजह यह रही कि दो अगस्त को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक होनी थी, जो किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई थी। ऐसे में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से तहसील सभागार में सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में जेएम अपूर्वा पांडे ने स्कूल प्रबंधकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं चलाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया कि जो बच्चे स्कूल आएंगे, उनसे भी ट्यूशन फीस ही ली जाएगी। बच्चों को कम से कम छह फीट की दूरी पर बैठाना होगा। जो बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। बैठक में मौजूद सीबीएसई रुड़की जोन की कोऑर्डिनेटर माला चौहान ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें उन्होंने बताया कि जो बच्चे बसों से आते हैं, उनसे फीस लेने की अनुमति दी जाए। वहीं आर्मी कैंट क्षेत्र से आने वाली उनकी बसों पर हर दिन टोल देना पड़ता है। इस पर जेएम ने कहा कि स्कूल प्रबंधक अभिभावकों से लिखित में स्पष्ट कर अपनी बस फीस ले सकते हैं। इसके अलावा टोल को लेकर कैंट अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं प्रधानाचार्य माला चौहान ने बताया कि सबकी सहमति से कल से कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल प्रबंधक अपनी और बच्चों की सुविधा के अनुसार स्कूल का समय निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें