नारसन में पत्रकारों से वार्ता करते आम आदमी पार्टी के मंगलौर प्रभारी नवनीत राठी व अन्य।
- फोटो : ROORKEE
आम आदमी पार्टी के मंगलौर प्रभारी नवनीत राठी ने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन की ओर से क्षेत्र में कराए गए कार्यों पर सवाल उठाए हैं। कहा कि क्षेत्र की जनता को विधायक को जवाब देना होगा कि उन्होंने क्या कार्य किए हैं।
रविवार को नारसन कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर नवनीत राठी ने कहा कि क्षेत्र के युवा पिछले 20 वर्षों से स्टेडियम की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विधायक ने उनकी मांग पर स्टेडियम नहीं बनाया है, जबकि भरतपुर गांव में रेसलिंग हॉल का शिलान्यास कर दिया गया है। इसे भी बनाने में 20 साल का समय लग गया है। कहा कि क्षेत्र के 60 प्रतिशत से अधिक युवा बेरोजगार हैं। उन्हें रोजगार दिलाने के लिए भी कोई प्रयास विधायक की ओर से नहीं किया गया है। इस दौरान हिमांशु राठी, अंकित राठी, लाखन, किरणपाल, मांगेराम, आदित्य, अखिल लोहान, वासिल खान, अमजद, दिलशाद, संजय तिवारी और रजत आदि मौजूद रहे।