फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज का नाम बदलने से खफा ग्रामीण धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला के राजकीय कन्या महाविद्यालय का नाम बदले जाने से नाराज गांव के कुछ ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कॉलेज के नाम से पहले रानी धर्म कुंवर हटाकर पहले जैसा ही किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ऐसा न किए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में राज्य सरकार ने खानपुर क्षेत्र के यूपी बॉर्डर पर स्थित दल्लावाल गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना की थी। इस कॉलेज को खुलवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निवर्तमान जिपं सदस्य देव्यानी सिंह ने प्रस्ताव दिया था। उस दौरान कॉलेज का नाम राजकीय कन्या महाविद्यालय रखा गया था। कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के अपर सचिव एमएम सेमवाल ने कॉलेज का नाम बदलकर रानी धर्म कुंवर राजकीय कन्या महाविद्यालय करने के आदेश जारी किए थे। रानी धर्म कुंवर क्षेत्रीय विधायक चैंपियन की परदादी का नाम है। गांव के कुछ ग्रामीण तभी से नाम परिवर्तन को गलत बताकर इसे पहले की तरह करने की मांग कर रहे थे लेकिन ग्रामीणों की मांगों को दरकिनार कर कॉलेज का नाम बदल दिया गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने नाम पहले जैसा नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर मनोज, शुभम, तेजसिंह, मोतीराम, रोहताश, मोनू, रोहित, महीपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें