फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारी पर कार्रवाई न होने से भड़के

विज्ञापन
रुड़की स्थित मकतूलपुरी में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगरपालिका की भूमि से कब्जा हटाने गई टीम के साथ कब्जाधारक ने अभद्रता कर दी। इस मामले में शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने से पालिका कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तहसीलदार की ओर से नगरपालिका कंपाउंड की भूमि का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि नगरपालिका की टीम ने कब्जा हटाने का प्रयास किया तो कब्जाधारक ने गालीगलौज कर दी थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मंगलौर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही बताया था कि दो माह पूर्व भी उक्त व्यक्ति ने नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, जिसकी पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं, उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी अजहर अली व अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली को पत्र देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो यूनियन पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान लिपिक हाजी तारीक खान, अकाउंटेंट दीपक शर्मा, लिपिक संदीप चौधरी, असमत जावेद, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, डॉ. तसलीम अहमद और कमलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें