फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे के नाम पर उगाही का आरोप

विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते रुड़की वेंडर एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की वेंडर एसोसिएशन के सदस्यों ने वेंडिंग जोन में आवंटित किए जा रहे खोखों में एक व्यक्ति पर उगाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही खोखों की कीमत बहुत ज्यादा बताते हुए किस्तों में दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे रुड़की वेंडर एसोसिएशन के वेंडरों ने एक व्यक्ति पर उगाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि निगम की ओर से जो वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं, उसमें वेंडरों को खोखे दिए जा रहे हैं। इन खोखों को एक बाहर की कंपनी दे रही है। इस खोखे की कीमत एक लाख आठ हजार रुपये है। खोखे को कंपनी 30 फीसदी एडवांस रकम लेकर फाइनेंस कर रही है। ऐसे में ब्याज लगने के बाद इस खोखे की कीमत 1.45 लाख रुपये हो जाएगी। वेंडर इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में असमर्थ हैं।
उन्होंने मांग उठाई कि वेंडरों से खोखे की कीमत प्रतिदिन के हिसाब से ली जाए। साथ ही वेंडरों को स्वयं खोखा खरीदने का अधिकार दिया जाए। वेंडरों ने आरोप लगाया कि एक युवक खोखा दिलवाने के नाम पर वेंडरों से 500 रुपये ठग रहा रहा है। इस अवसर पर सरफराज, मुनीर अहमद, महबूब, फरमान, विशाल, दिलशाद, शेरदिल, देशराज, यूनुस, माजिद, तनवीर, परवीन, शादाब, फरमान, समीर अहमद, शाह नवाज, ललित, अशोक, जियाउर, रहमान, रशीद, मोहम्मद आरिफ, शाहनवाज खान, हसीब, आफताब, मोहतरम, शमीम, सावेज, अरशद, दानिश और मेहताब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें