फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnivir Protest: ‘अग्निपथ’ के विरोध के बाद रडार पर आए कोचिंग सेंटर, युवाओं का जुटाया जा रहा डेटा

Fri, 17 Jun 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

अग्निपथ के विरोध में यूपी के कई जिलों में हाईवे जाम से लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर हरिद्वार पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को ऐसे विरोध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रुड़की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के विरोध को देखते हुए रुड़की और देहात में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसएसपी की ओर से पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रुड़की और देहात में सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले कोचिंग सेंटरों की सूचना मांगी गई है।

विज्ञापन


अग्निपथ के विरोध में यूपी के कई जिलों में हाईवे जाम से लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर हरिद्वार पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को ऐसे विरोध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच पुलिस के रडार पर शहर और देहात के कोचिंग सेंटर भी आ गए हैं।

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह की ओर से सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले कोचिंग सेंटरों के नाम व संख्या के साथ ही कितने युवा सेना की तैयारी कर रहे हैं, इसके बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदर्शन की भनक लगने पर युवाओं को समझाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी की ओर से अधीनस्थों की ऑनलाइन बैठक भी ली गई। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


अग्निपथ को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कोचिंग सेंटरों पर युवा सेना की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए कोचिंग सेंटरों की सूची मांगी जा रही है।
विज्ञापन

- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें