फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के डर से ग्रामीण ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों के जान से मारने की धमकी देने के डर से ग्रामीण ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने आननफानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ा जट्ट निवासी कुलदीप भारद्वाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र ने कुछ माह पूर्व अपने बहनोई रविंद्र से जान पहचान कराई थी। दोनों ही जमीन की खरीद और बिक्री काम करते हैं। एक दिन दोनों उन्हें देहरादून ले गए और एक व्यक्ति की संपत्ति अपने नाम कराने की बात कही। उन्होंने जमीन अपने नाम कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि तभी से दोनों उनसे रंजिश रखने लगे। 14 फरवरी को सुबह वह गांव में ही वोट डालने जा रहे थे। इस दौरान दोनों रास्तें में रोक लिया और गालीगलौज कर दी।
साथ मारपीट कर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर दोनों धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि दोनों के जान से मारने की धमकी से परेशान होकर उन्होंने उसी दिन जहर खा लिया था। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि राजेंद्र निवासी खेड़ा जट्ट, रविंदर उर्फ जसवीर निवासी, देहरादून के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें