फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला को जहर देकर गला घोंटकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कान्हापुर गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पुलिस ने महिला की मौत से पूर्व ही उसके बयान दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




रुड़की गंगनहर कोतवाली के इब्राहिमपुर गांव निवासी गुलशाना (35) की शादी रुड़की कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला की तबीयत बिगड़ गई है आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने महिला के बयान दर्ज किए और उसे अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला को जहर देने के बाद ससुराल के लोगों ने उसका गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें