फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 60 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करते क्लब के सदस्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रोटरी क्लब और नव सृजन साहित्यिक संस्था की ओर से सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में 60 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे वक्ताओं ने युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार को रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिलीप प्रधान ने कहा कि रक्तदान महादान है। अब धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं। हालांकि, बहुत से लोग अब भी रक्तदान को लेकर विभिन्न भ्रांतियों में जी रहे हैं। संस्था का कर्तव्य है कि उन लोगों को रक्तदान के फायदे बताए जाएं। शिविर के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार सैनी ने बताया कि अब युवा सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि शिविर में एक ही दिन में 60 युवाओं ने रक्तदान किया।
नव सृजन साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष नीरज नैथानी ने कहा कि जब भी ब्लड बैंक में रक्त की जरूरत पड़ेगी, उनकी संस्था के सदस्य रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रजत सैनी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार आराम से रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान करने से व्यक्ति में कमजोरी नहीं आती बल्कि शरीर में आयरन की मात्रा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति हृदय रोगों से दूर रहता है। शिविर में पवन कश्यप, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन, श्याम कुमार त्यागी, संजय सिंह सैनी, कुंवर सिंह, पंकज त्यागी, वीरेंद्र, अंजुम, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें