फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में पहुंची 35 सौ डोज, आज होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर सीएचसी में जिला अस्पताल से कोविड टीकाकरण के लिए 3500 डोज पहुंच गई है। बृहस्पतिवार से क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण शुरू होगा। बुधवार को खानपुर क्षेत्र में टीकाकरण बंद रहा। हालांकि, लक्सर में दो केंद्र बनाकर टीके लगाए गए।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में टीका न मिलने के चलते पिछले एक माह से खानपुर क्षेत्र में कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई थी। फिर भी धीरे-धीरे स्वास्थ्य विभाग लोगों का कोविड टीकाकरण करने में लगा था। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार को जिला चिकित्सालय से खानपुर सीएचसी पर कोविड टीके की 3500 डोज पहुंच गई है। बृहस्पतिवार से क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें