फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फिर पानी-पानी हुई हकीमपुर की गलियां

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में बारिश के कारण हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भगवानुपर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में एक बार फिर गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। बारिश तेज होने पर कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। लोग दिनभर पानी निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

हकीमपुर तुर्रा गांव का पानी एक किसान के खेत से होते हुए तालाब में जाता था। कुछ समय पहले तालाब की खोदाई के लिए पानी रोक दिया गया। इसके बाद ये पानी तालाब में जाने के बजाय इधर-उधर खेतों में भर रहा था। किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए निकासी के रास्ते रोक दिए। तभी से यहां जलभराव की समस्या है। बुधवार को एक बार फिर हुई मूसलाधार बारिश से गांव की हर गली और सड़क पर पानी भर गया। ग्रामीण नीटू सिंह, सैनी, अनुज सैनी, परीक्षित, विकास, मोहित, टिंकू, बिट्टू, रवि कुमार, अंकुर, अंकित, शिवकुमार, जयपाल सैनी, जबर सिंह, नवीन फौजी, विनीत, रोहित, जगदीप सैनी, सोनू सैनी आदि का आरोप है कि प्रशासन गांव को लेकर लापरवाह बना हुआ है। पहले ही गांव की समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया था। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को फिर पूरा गांव जलमग्न हो गया। समस्या का हल नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं, तहसीलदार सुशील कुमार सैनी का कहना है कि मामले में जल्द कोई कदम उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें