फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार की आबादी को मिलेगी ओवरलोडिंग से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक बड़े हिस्से को बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए ऊर्जा निगम पनियाला रोड पर नया बिजलीघर बना रहा है। जल्द इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद रामनगर स्थित 132/33 केवीए बिजलीघर का भार इस पर आ जाएगा और ओवरलोड होकर आए दिन बिजलीघर में आने वाली खामियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में इस समय बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मरों का फुंकना और खंभों पर लगे इंसुलेटर पंचर होने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके अलावा कुछ दिनों से रामनगर स्थित 132/33 और 220/11 केवीए के बिजलीघर में लगातार फाल्ट आ रहा है। भीषण गर्मी में इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। किसी भी एक तकनीकी खामी से लोगों को 10 से 15 घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। हालांकि, अब शहर के एक बड़े हिस्से को इन समस्याओं से राहत मिलने वाली है। दरअसल, ऊर्जा निगम पनियाला रोड पर एक नया बिजलीघर बनवा रहा है। बिजलीघर का निर्माण परियोजना खंड विभाग की ओर से किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सिराज उस्मान ने बताया कि बिजलीघर का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां 1250-1250 एमवीए यानी 2500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिजलीघर का मुख्य उद्देश्य रामनगर स्थित 132/33केवीए बिजलीघर का लोड कम करना है। बिजलीघर निर्माण के बाद यहां रामनगर बिजलीघर से जुड़े पनियाला रोड, गणेशपुर, कृष्णानगर, सुभाषनगर, श्यामपुर, राजेंनद्रनगर आदि इलाकों को जोड़ दिया जाएगा। करीब दस हजार कनेक्शन नए बिजलीघर पर शिफ्ट होने से रामनगर के बिजलीघर का लोड कम हो जाएगा। ऐसे में दोनों इलाकों के लोगों को ओवरलोडिंग की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें