फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पांच किलोग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को बस अड्डा ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान विवेक कुमार तिवारी निवासी ग्राम सिसवनिया, पोस्ट रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण बिहार को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक ने बताया कि वह नशे का आदि है। इसके लिए वह बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर योगनगरी के कैंपिंग क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें