फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गा पहलवान ने जीता दंगल

Sat, 26 Dec 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी ग्रांट में खेल प्रेमियों की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में दूर दराज से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। आखिरी मुकाबले में अंबाला के जग्गा पहलवान ने सबको पछाड़ कर दंगल अपने नाम कर लिया। दंगल जीतने पर जग्गा पहलवान को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


माजरी ग्रांट चौक के समीप वाले मैदान पर आयोजित से दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून आदि क्षेत्रों से के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों के बीच विभिन्न ईनामों के लिए दंगल हुआ। आखिरी में सोनीपत के उमेश को पराजित कर जग्गा पहलवान ने एक दिवसीय दंगल अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने विजेता पहलवान को सम्मानित करते हुए कहा कि दंगल हमारे परंपरागत खेलों में शुमार है। इससे शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ स्पर्धाओं में जीत का जब्जा भी आता है। विशिष्ट अतिथि भानियावाला ग्राम प्रधान शेर सिंह सैनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले ऐसे आयोजनों से उत्साहवर्द्धक परिणाम आते हैं।
विज्ञापन


दंगल संयोजक संजय पाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए 18 पहलवानों के बीच हुए रोमांचक दंगल का खेल प्रेमियों ने लुत्फ उठाया। समापन मौके पर ग्राम प्रधान किरन पाल, अनिल पाल, राजा, मनोज पाल, सुंदर दास, इंद्रपाल, किशन लाल, ओम प्रकाश सैनी आदि के अलावा तमाम लोग दंगल प्रतियोगिता का लुत्फ लेने आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें