फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला शराब तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक महिला तस्कर को देसी शराब के 124 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला तस्कर के खिलाफ आबकारी, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट से संबधित धाराओं में 45 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक महिला शराब तस्कर आईडीपीएल क्षेत्र से रंगेहाथों शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस को देसी शराब के 124 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान सपना (38) निवासी लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि महिला लंबे समय से शराब तस्करी और बिक्री कर रही थी। सपना के खिलाफ कोतवाली में आबकारी, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट से संबधित धाराओं में 45 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें