फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने मोतीचूर रेंज कार्यालय में किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजाजी टाईगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज कार्यालय परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण करना ही मात्र हमारे कार्य की इतिश्री नहीं है बल्कि उस पौधे को जीवित रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाता है, लेकिन अगले साल उस जगह पर वही पौधे नहीं मिलते। इस अवसर पर राजाजी के रेंजर महेंद्र गिरी, एसपी जखमोला आदि थे।
विज्ञापन

रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने पौधे रोपे
ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ऋषिकेश की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश हरेला पर्व पर पौधारोपण किया गया। विद्यालय में प्रबंध समिति के साथ मिलकर औषधीय गुणों वाले पौधे रोपे गए। रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने विद्यालय के लिए एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर भेंट किया।। पौधारोपण करने वालों मेें दीपक तायल, नवल किशोर, गोपाल कृष्ण नारंग, विजय रावत शिशुपाल सिंह रावत, खूब सिंह चौहान, रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के संजय सकलानी, देवव्रत अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें