युवक मंगल दल हरिपुर कलां की ओर से नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में 600 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीजीपी को प्रेषित किया है।
युवक मंगलदल की इस मुहिम का स्थानीय लोग भी स्वागत कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग पर युवक मंगल दल ने क्षेत्र का सर्वे कर लोगों से नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए हस्ताक्षर करवाए। स्थानीय लोगों का कहना था कि हर गली और नुक्कड़ पर नशे का सामान मिल रहा है। नशे की गिरफ्त में आने के कारण कई युवा बर्बाद हो चुके हैं। नशे के कारण कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल ने अपने लेटरहेड पर 200 लोगों से हस्ताक्षर करवाए। जबकि बाकी लोगों से मंगलदल के सदस्यों ने हस्ताक्षर करवाए। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में विशाल भट्ट, अंकित बहुखंडी, अभिषेक नेगी, अमित भट्ट, अंकित बिजल्वाण, गौरव जोशी, अजय बहुखंडी, विजय शर्मा, आनंद रणाकोटी, गोकुल डबराल, मोहित शर्मा, अनिल जोशी, कमल आदि थे।