फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मुनिकीरेती पुलिस के हत्थे चढ़े स्मैक तस्कर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो तस्करों को दो किलो 210 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद घाट पर एक कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से दो किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान दीपक शर्मा निवासी वार्ड नंबर नौ, कस्बा नरवाना, जिंद, हरियाणा और अंशुल बडोनी निवासी ग्राम जाल, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयोग कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें