फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े यूपी के दो शातिर चोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में कैटरिंग की दुकान से सामान चुराने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर अपराधों में मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया अमन कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी चंद्रेश्वरनगर रोड मायाकुंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुसुम भारती स्कूल के पास उसकी कैटरिंग की दुकान है। चार सितंबर की रात को उसकी दुकान में चोरी हो गई थी। चोर भगोने, पतीले, एक गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चोरों का धर दबोचा। आरोपियों की पहचान जावेद निवासी महमूद नगर जिला मुजफ्फरनगर, शहादत निवासी सरवर, सिविल लाइन मुजफ्फनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से गैस सिलिंडर और कॉफी मशीन बरामद की गई है। घटना में शामिल रोहित की तलाश की जा रही है। घटना में कुछ और लोगों की संलिप्तता भी सामने में आ रही है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने आरोपी जावेद पर हत्या, अपहरण, लूट आदि मुकदमें दर्ज हैं। वहीं शहादत एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें