फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान मजदूर ने आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुमानीवाला में बीमारी से परेशान एक मजदूर फांसी के फंदे पर लटक गया। आनन-फानन में परिजन मजदूर को गंभीर हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र सुंदर निवासी गली नंबर 10, गुमानीवाला, ऋषिकेश शनिवार शाम को घर पर फांसी के फंदे पर झूल गया। गनीमत यह रही कि परिजनों ने उसको ऐसा करते देख लिया। आनन-फानन में परिजनों ने मनोज को नीचे उतारा। परिजन उसको 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन मनोज की हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने बिना देर किए उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मनोज की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मनोज की पत्नी देवेश्वरी ने बताया कि उसके पति मजदूरी का काम करते हैं। लेकिन बीमारी के कारण वह काफी दिनों से परेशान थे। पत्नी ने बताया कि शायद चिंता के चलते ही उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि श्रमिक के आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें