फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आ रही ब्लैंक कॉल, पति नौकरी छोड़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर चौकी क्षेत्र के मनसा देवी निवासी एक व्यक्ति पत्नी को आ रही ब्लैंक कॉल से परेशान होकर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गया है। व्यक्ति तहरीर देने के बाद बार-बार श्यामपुर चौकी के चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता की सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन

गुमानीवाला क्षेत्र के मनसा देवी निवासी प्रदीप नेगी ने बताया कि करीब एक साल नंबर बदल-बदल कर एक अज्ञात युवक उसकी पत्नी को कॉल कर रहा है। उसने बताया कि युवक फोन पर बेहद अश्लील बातें करता है। व्यक्ति ने बताया कि पहले तो उसने ब्लैंक कॉल को हल्के में लिया। लेकिन पिछले साल दिसंबर के बाद से युवक उसकी पत्नी को घर की लोकेशन के बारे में भी बता रहा है। यही नहीं बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कह रहा है। प्रदीप ने बताया कि वह पंजाब में एक होटल में शेफ है। उसने बताया कि लंबे समय से पत्नी को आ रही ब्लैंक कॉल से वह टेंशन में है। बीती 17 फरवरी को मजबूर होकर उसने श्यामपुर चौकी में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन 17 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है। उसने बताया कि इस बीच युवक ने उसकी बेटी को भी फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदीप ने बताया कि उसे लगातार अपनी पत्नी और बेटी की सुरक्षा का डर सता रहा है। पुलिस की मदद न मिलने के कारण मजबूरी में अब वह नौकरी छोड़ कर घर आ रहा है। वहीं श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर को लेकर जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें