फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा ने किया हरिद्वार में अस्थि कलश विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लखीमपुर खीरी के शहीदों के अस्थि कलश का विसर्जन रविवार को हरिद्वार स्थित सती घाट पर कर दिया गया। डोईवाला में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े तमाम किसान ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल में एकत्रित हुए। मोर्चा की ओर से लखीमपुर खीरी के शहीदों के अस्थि कलश को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाने से पूर्व तमाम किसानों ने श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के कई गांवों में अस्थि कलश यात्रा के बाद कलश को डोईवाला में रखा गया था। रविवार की सुबह दस बजे नम आंखों से किसानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गाजीपुर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा की उपस्थिति में कनखल के सती घाट पर शहीदों की अस्थियों को विसर्जित किया गया। इससे पहले डोईवाला में श्रद्धांजलि देते हुए मोर्चा अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह और जाहिद अंजुम आदि ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, उम्मेद वोरा, मोहित उनियाल, गुरदीप सिंह आदि थे। अस्थि विजर्सन कार्यक्रम में जगदीश कुकरेती, रुद्र उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह, बंटी, मोंटी सिंह, गुरुपाल सिंह, सरजीत सिंह, शाकिर हुसैन, महेश कुमार, प्रताप सिंह, गुरुमेल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें