फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्टियोपैथी और काइरोप्रेक्टिक विधि से हुआ मरीजों का उपचार

विज्ञापन
बंगाली मंदिर रोड़ स्थित एक कैफे में आयोजित आस्टियोपैथी और काइरोप्रेक्टिक शिविर में मौजूद सिंधी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सिंधी यूथ क्लब ऋषिकेश की ओर से रविवार को बंगाली मंदिर मार्ग पर आस्टियोपैथी और काइरोप्रेक्टिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. रजत गुप्ता और डॉ. कौशाम्बी चड्ढा गुप्ता ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें आस्टियोपैथी और काइरोप्रेक्टिक पद्धति से 40 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष प्रेम चंदानी व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा ने सयुंक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सिंधी बिरादरी की ओर से चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉ. रजत गुप्ता ने बताया कि इस पद्धति से बिना सर्जरी व बिना मशीनों की सहायता के हाथों से ही मरीजों का इलाज किया जाता है। इस पद्धति से लिवर, किडनी, स्पाइनल कॉर्ड, साइटिका, पीठदर्द का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर गंगाराम आडवानी, पीडी अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, कृष्ण कुमार सिन्धी, भावना इदनानी, पंकज चंदानी, जगदीश, नीरज कुकरेजा, गौरव कुकरानी, सचिन कुकरानी, बब्बन माधवानी, विनय आडवानी, कनिका सिंधी, माया चंदानी, सीमा खत्री, मुस्कान आडवानी, आयुषी चिचड़ा, विजय छाबड़ा, हीरालाल छाबड़ा, सुशील छाबड़ा, अनिल अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें