फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने फीका किया शादी समारोह का जश्न

विज्ञापन
04 तीर्थनगरी में हो रही बारिश से हरिद्वार रोड स्थित जयराम आश्रम चौराहे पर जलभराव। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी से मैदानी भागों में बारिश हो रही है। तीर्थनगरी में दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। लगातार हो रही रिमझिम बारिश लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही है। मुख्य बाजार, गंगाघाटों और तटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे शादियों के जश्न में खलल डला है।
विज्ञापन

रविवार को भी तीर्थनगरी में रिमझिम बारिश जारी रही। बीते शनिवार से हो रही बारिश ने ठंड और ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग अपने घरों में कैद हैं। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन और मुख्य बाजार आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गंगा घाट, तट और आस्था पथ पर वीरानी छाई हुई है। लोग अपने घरों में हीटर और अंगेठी के सहारे ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। निराश्रित लोग अलाव के सहारे ठंड को भगा रहे हैं। कामगाजी लोग ही अपने घरों से छाता, रेनकोट पहनकर इधर-उधर जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने शादी समारोह के जश्न को भी फीका कर दिया है।
उधर डोईवाला क्षेत्र में भी बीते दो दिनों से हो रही बारिश से खेतों में खड़ी और तैयार हो रही फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। सिमलास ग्रांट के उम्मेद वोरा ने बताया कि सरसों और तोरियां आदि फसल गिर रही हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। अधिक बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि आलू और चारे की फसल भी प्रभावित हो सकती है। लगातार बारिश से देर रात बिजली की लाइनों में फाल्ट आने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार की सुबह ऊर्जा निगम की टीम ने लाइनों में आए फाल्ट को ठीक कर व्यवस्थाओं को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें