फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 पर्यटक समेत 75 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
03 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में 19 पर्यटक समेत 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शनिवार को 806 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि शनिवार को राजकीय चिकित्सालय में 249 लोगों की कोरोना जांच की गई । बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकी रेती में 267 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में 7 लोग संक्रमित मिले हैं। उधर यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 19 पर्यटक समेत 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शनिवार को 290 लोगों की कोरोना जांच की गई।
249 लोगों को लगाई बूस्टर डोज ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन, राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में 249 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मायाकुंड स्थित 100 वर्षीय कृष्णा किंगर को कोरोना की पहली डोज लगाई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कृष्णा किंगर शारीरिक रूप से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते परिजनों ने उन्हें कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई थी। अब उनका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक होने के कारण परिजनों ने वैक्सीन की सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें