फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचडीसी राजस्थान में बनाएगा 10 हजार मेगावाट का उर्जा पार्क

विज्ञापन
11 राजस्थान सरकार के साथ पावर प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करते टीएचडीसी के अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
टीएचडीसी राजस्थान में 10 हजार मेगावाट के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और परियोजनाओं को स्थापित करेगा। इसके लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश का करार हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को टीएचडीसीआईएल के निदेशक वित्त जे बेहेरा और अपर मुख्य सचिव राजस्थान सरकार डॉ. सुबोध अग्रवाल ने एलओआई पर हस्ताक्षर किए। निदेशक वित्त जे बेहेरा ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से इस परियोजना में आरआरईसीएल के माध्यम से भू बैंक का आवंटन किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों का कार्यान्वयन एसपीवी के माध्यम से आरआरईसीएल के साथ जेवी कंपनी के रूप में 74:26 के अनुपात में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। परियोजनाओं की कमीशनिंग चरणबद्ध तरीके से तीसरे एवं पांचवें वर्ष में जाएगी। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निवेश प्रस्ताव में तेजी लाने के लिए राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें