फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की निष्क्रियता का परिणाम भुगत रही जनता: राजे सिंह नेगी

विज्ञापन
02 छिद्दरवाला में जनसंपर्क करते दिल्ली जंगपुरा के विधायक प्रवीन कुमार देशमुख और आप प्रत्याशी डॉ.? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी के साथ दिल्ली जंगपुरा के विधायक प्रवीन कुमार देशमुख ने भी घर-घर जाकर वोट मांगे। नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में कुशासन और ऋषिकेश में विकास के जुमलों से आम आदमी पार्टी मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से विकास की दौड़ में ऋषिकेश पिछड़कर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में सत्ता सुख भोगने और हवाई घोषणा करने के अलावा कुछ काम नहीं किया। उत्तराखंड में आप सरकार का गठन होगा और जनता को बढ़िया शासन और प्रशासन मिलेगा। इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने छिद्दरवाला, साहबनगर, चक जोगीवाला और जोगीवाला माफी में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें