रायवाला में किराएदारों का सत्यापन करती रायवाला पुलिस।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। त्योहारी सीजन की तैयारियों को लेकर थाना रायवाला पुलिस ने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर किराएदारों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 10 मकान मालिकों का चालान किया। जिनसे एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
थाना रायवाला प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि पुलिस टीम ने वैदिक नगर प्रथम और द्वितीय क्षेत्र में मंगलवार को सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए किरायेदारों के सत्यापन कराने व सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की।