ऋषिकेश। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में पर तीर्थनगरी के विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों और छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।
शनिवार को आवास विकास सिथत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के योग सभागार में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्माइल इन बिलीव संस्था ग्रुप के विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय को उपहार देकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, महेंद्र शुक्ला, आचार्य रामगोपाल रतूड़ी, महेन्द्र नारायण शुक्ला, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नरेन्द्र खुराना, रजनी गर्ग, सुनील बलूनी, रीना गुप्ता, अनिल भंडारी, राजेश बडोला, मनोरमा शर्मा, मनोज पंत, वंदना बडोनी, पूनम अनेजा, वीरेन्द्र कंसवाल, राजकुमार यादव आदि शामिल थे। वहीं गंगोत्री विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज बापूग्राम में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि जीवन में हमारी सफलता के पीछे शिक्षक का ही हाथ होता है। एक शिक्षक ही हमारा सच्चा मार्गदर्शक होता है और हमें जीवन में नैतिकता से जोड़े रखता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी, संजय शास्त्री, कमला प्रसाद भट्ट, योगेश्वर प्रसाद ध्यानी, सीबी धनगर, संजय शास्त्री, विमला रावत, कृष्णा चौहान, बीएल बडोला ,सरदार सिंह रावत ,ओपी भट्ट, महावीर उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
उधर ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर शिक्षक दिवस मनाया। छात्रों की ओर से नाटक, नृत्य, गीत, रैंप शो, गरबा आदि की प्रस्तुति दी गई। जिसका शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, प्रधानाचार्या डॉ. कोयली चक्रवर्ती आदि थे।
इसके अलावा पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रों ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी कक्षाओं को सजाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, दिनेश सकलानी, अनीता भट्ट, विरेंद्र किशोर गौड़, नवनीश शर्मा, देवराज बिष्ट, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत थे।