ओआईएमटी संस्थान के प्राध्यापकों और छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ देखा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि अगर छात्र-छात्राओं ने एकाग्रता से पढ़ाई की है तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति नेशनल एजूकेशन पॉलिसी से संबंधित छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति मेें महिला शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं अन्य संबंधित आवश्यक विषयों पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि हम अपनी समीक्षा करके खुद को बेहतर कर पाते हैं। आज अगर कंपीटीशन ज्यादा है तो अवसर भी ज्यादा हैं।
इस अवसर पर डॉ. विकास गैरोला, प्रमोद उनियाल, डॉ. संतोष ठुकराल, डॉ. अपूर्व त्रिवेदी, डॉ. आम्रपाली नेगी, डॉ. राजेश मनचंदा, नवीन द्विवेदी, अनिल रणकोटी और कैलाश जोशी आदि उपस्थित थे। संवाद
प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम सुना
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी समेत कई स्थानों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री के विचारों से छात्र-छात्राएं खासे उत्साहित हुए।
एसआएचयू में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने विद्यार्थियों में उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के माध्यम से तनाव से निजात लेने के गुर सीखे। इस दौरान मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बायो साइंस, योग साइंस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं एसआरएचयू के पौड़ी जनपद स्थित तौली में गौरी हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी में भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को सुना गया। हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल और उपशिक्षा अधिकारी हेमलता ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, चंद्रकला ध्यानी, सागर मनवाल, अंकित सोलंकी, चंडी प्रसाद कोठियाल, हरीश कोठारी और संजय खत्री आदि मौजूद थे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लाइव प्रसारण में कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।