फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया सिपेट का भ्रमण, जानी तकनीकी गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सिपेट डोईवाला में तकनीकी भ्रमण कराया गया। भ्रमण का मकसद विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के अलावा करियर के संबंध में भी मार्गदर्शन करना था।
विज्ञापन

बुधवार को हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला के छात्र-छात्राएं सिपेट संस्थान पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक समीर पुरी ने बच्चों को संस्थान की स्थापना के उद्देश्य बताए। उन्होंने स्किल टेक्नोलॉजी, शैक्षणिक और रिसर्च गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान और तकनीक के अंतर को समझा। स्कूली बच्चों को संस्थान के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। बच्चों को प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली तकनीक को बारीकी से समझाया गया। एनएबीएल प्रमाणित प्लास्टिक परीक्षण प्रयोगशाला को दिखाया गया। टूल रूम विभाग में बताया गया कि किस प्रकार से प्लास्टिक प्रोडक्ट को आकार देने के लिए जिन मोल्ड अथवा डाई के अलावा नोजल आदि का उपयोग किया जाता है।
सिपेट के तकनीकी अधिकारी साईराज आदित्य कुमार वर्मा ने विभिन्न प्लास्टिक उद्योगों को प्रदान की जाने वाली तकनीकी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। यूसर्क की निदेशक डॉ. अनीता रावत ने कहा कि यूसर्क राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों पर राजकीय विद्यालयों के छात्रों को थीम आधारित भ्रमण कराता है। समापन पर टूल रूम विभागाध्यक्ष पार्थसारथी ने आभार जताया। इस दौरान सिपेट के उप निदेशक अभिषेक राजवंश, यूसार्क के डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल, डॉ. भारतोष शर्मा, उमेश जोशी, हेमंत कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर गैरोला, विवेक बधानी, रत्नेश, तपस्वी काले, थिरूमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें