फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ समारोह में जमकर चले लात घूंसे, अफरातफरी

Sat, 12 Nov 2016 01:28 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
छात्रसंघ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीजी ऑटोनामस कालेज छात्रसंघ समारोह में नारेबाजी को लेकर दो छात्र गुटों में मकर लात घूंसे चले। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर हुड़दंगियों को कालेज से बाहर खदेड़ा और शांति व्यवस्था बनाई। 
विज्ञापन


छात्रसंघ समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एनएसयूआई के कुछ छात्र नेता मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल को काला झंडा दिखाने का प्रयास करने जा रहे थे। छात्र नेताओं को ऐसा करते देख एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने देख लिया। इसके बाद छात्र संगठन के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई होने लगी और लात घूंसे चलने से भगदड़ मच गई।

कार्यक्रम आयोजकों ने बीच बचाव किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और हलका बल प्रयोग कर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को कालेज गेट से बाहर खदेड़ा। हुड़दंगियों ने कालेज गेट के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते करीब आधा घंटे कार्यक्रम में खलल पड़ा। मामला शांत होने के बाद कार्यक्रम फिर से सुचारू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें