एम्स में स्नेल के क्लिनिकल न्यूरोएनाटॉमी दक्षिण एशियाई संस्करण की पुस्तक का विमोचन करते एम्स नि
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने स्नेल क्लीनिकल न्यूरोएनाटॉमी के पहले दक्षिण एशियाई संस्करण की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह एम्स ऋषिकेश के लिए गर्व की बात है कि विश्व स्तर पर पढ़ी जाने वाली पुस्तक का संपादन एम्स ऋषिकेश की फैकल्टी ने किया है।
एम्स में एनाटॉमी विभाग की फेकल्टी एडिशनल प्रोफेसर डॉ. कुमार सतीश रवि की पुस्तक स्नेल क्लीनिकल न्यूरोएनाटॉमी का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर के प्रभारी निदेशक प्राफेसर अरविंद राजवंशी ने कहा कि यह पहला दक्षिण एशियाई संस्करण न केवल मेडिकल छात्रों को बल्कि शरीर रचनाविदों, न्यूरोएनॉटोमिस्ट, न्यूरोसाइंटिस्ट, न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे समर्पित शिक्षाविदें के लिए भी विशेष लाभकारी साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से संबंधित सभी छात्र और विशेषज्ञ भी इस पुस्तक के अध्ययन से लाभ ले सकेंगे।
एनाटॉमी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर और पुस्तक के लेखक डॉ. कुमार सतीश रवि ने बताया कि देश के प्रख्यात न्यूरो सर्जन प्रोफेसर राजकुमार, एचओडी न्यूरोसर्जरी विभाग संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, यूपीयूएमएस सैफई लखनऊ के पूर्व कुलपति और एम्स ऋषिकेश के पूर्व निदेशक की ओर से पुस्तक की सराहना की गई है। कार्यक्रम के दौरान एचओडी न्यूरोलॉजी विभाग तंत्रिका विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली की प्रोफेसर एमवी पद्मा श्रीवास्तव ने भी इस पुस्तक को बहुलाभकारी संकलन बताया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय ने न्यूरोएनाटॉमी के बाइबिल के संपादन पर डॉ. रवि को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर शैलेन्द्र हांडू, प्रोफेेसर सत्यश्री, डॉ. मनु मल्होत्रा, डॉ. सुनीता, डॉ. प्रशांत दुर्गापाल, डॉ. बिश्वजीत, डॉ. भारत भूषण आदि थे।