ढांगू विकास समिति के सदस्यों ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। अनिल बलूनी ने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल उनकी प्राथमिकता में है।
ढांगू विकास समिति के सदस्यों ने सदस्यों ने विधानसभा चुनाव से पहले सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा। अनिल बलूनी ने समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि वह पुल का निर्माण कार्य शुरु कराने के लिये पहले भी राज्य सरकार को कह चुके हैं। पुल का निर्माण कार्य शुरु करने के लिये मुख्य सचिव से वार्ता करेंगे। उन्होंने ने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल का कार्य पूरा करवाना मेरी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी, विनोद बड़थ्वाल, जय मल सिंह नेगी, गुरुचरण आदि उपस्थित थे।