05 हिमालयन विश्वविद्यालय के 1996 बैच के विद्यार्थियों के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए पुरातन छात्?
- फोटो : RISHIKESH
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 1996 के पुराने छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रजत जयंती समारोह में उन्होंने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।
एसआरएचयू में पहली एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ। इसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के साल 1996 बैच के पुराने छात्र-छात्राओं ने एल्युमिनाई मीट के रूप में रजत जयंती समारोह में हिस्सा लिया। समारोह के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों और संस्मरण बताए। सभी ने कहा कि एसआरएचयू सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के साथ एक अच्छी तरह से स्थापित एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है। इसे चिकित्सा शिक्षा के प्रतीक के रूप में पहचाना जाने लगा है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि होता है। पूर्व छात्र हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान ने संस्थान के गौरवमयी इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ जुड़ाव हमेशा रहेगा। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सौरभ अरोड़ा, डॉ. शुचि त्यागी, डॉ. तनुज गुप्ता, डॉ. नेहा उप्रेती, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डीन डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. विनित मेहरोत्रा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल और डॉ. चिन्मय पांडे आदि मौजूद थे।