फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चीला शक्ति नहर में मिला शैलेंद्र भट्ट का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। आरती हत्याकांड में आरोपी शैलेंद्र भट्ट का शव एसडीआरएफ की टीम ने चीला शक्ति नहर से बरामद कर लिया है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने चीला शक्ति नहर से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मृतक की पहचान शैलेंद्र भट्ट के रूप में की है। पुलिस के अनुसार 6 मई की रात को शैलेंद्र ने आरती की हत्या कर खुद चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन चलाकर शैलेंद्र भट्ट के शव की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार की दोपहर एसडीआरएफ की टीम ने शैलेंद्र भट्ट के शव को बरामद कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शैलेंद्र का शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें