फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 18 काउंटरों पर हुआ तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम के लिए पंजीकरण के तीसरे दिन 18 काउंटरों पर पंजीकरण किए गए। प्रशासन ने शुक्रवार को तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 6 पंजीकरण काउंटर आईएसबीटी परिसर में भी शुरू कराए। हालांकि बार-बार सर्वर डाउन होने से तीर्थयात्री परेशान रहे। वहीं लाइन में खड़े तीर्थयात्रियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। परिसर में मौजूद पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


यात्रियों को पंजीकरण के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए डीएम सोनिका ने पंजीकरण के लिए 6 और काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए थे। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार की रात नौ बजे आईएसबीटी में एक हजार टोकन बांटे गए।



सुबह पांच बजे से ही यात्री पंजीकरण के लिए लाइन में लग गए। सुबह सात बजे पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैंप परिसर में सभी 12 काउंटरों पर भीड़ लग गई थी। जिस पर प्रशासन ने आईएसबीटी परिसर में 6 नए काउंटर शुरू किए। डीएम सोनिका ने भी साढ़े ग्यारह बजे ट्रांजिट कैंप पहुंच कर पंजीकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम सोनिका ने कहा कि व्यवस्थाओं को चाकचौबंद बनाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तीर्थ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पंजीकरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।





सीटी बजाने पर उलझे तीर्थ यात्री



काउंटर नंबर छह पर दोपहर 12:44 बजे उत्तर प्रदेश के बहराइच से आए यात्रियों के एक एजेंट की ओर से बार-बार सीटी बजाने का दूसरे लाइन पर खड़े बुजुर्ग ने विरोध किया, जिस पर एजेंट, बुजुर्ग से भिड़ गया। मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने व्यवस्था संभाली। उस यात्री को लाइन से बाहर निकाला।





गर्मी ने किया परेशान



दो घंटे से अधिक समय तक पंजीकरण की लाइन में खड़े रहनेे के कारण महिला यात्रियों को परेशानी हुई। गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ महिलाएं हाथ वाला पंखा हिला रही थी। धक्का मुक्की होने पर महिलाओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें