फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के सात सैंपल भरे

विज्ञापन
तिलक रोड एक मिष्ठान भंडार से सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। दीपावाली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करनी शुरू कर दी है। पहले दिन ऋषिकेश से सात और डोईवाला से तीन सैंपल भरे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया ऋषिकेश में नटराज चौक पर महालक्ष्मी स्वीट्स शॉप पर मिठाई का एक सैंपल लिया। इसके बाद तिलक रोड स्थित स्वामी डेयरी से लड्डू का सैंपल और आगरा स्वीट्स की दुकान से मिठाई का सैंपल लिया गया। क्षेत्र रोड स्थित सिंधी स्वीट्स की दुुकान से मिठाई का सैंपल लिया गया। वहीं त्रिवेणीघाट तिराहा स्थित राजस्थानी स्वीट शॉप से पिस्ता का सैंपल लिया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस अवसर पर योगेंद्र पांडे, अजय वर्मा आदि थे।
मिठाई और दूध का सैंपल फेल, चार दुुकानदारों पर केस दर्ज
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि पिछले साल दीपावली के त्योहार से पहले विभाग की ओर से ऋषिकेश क्षेत्र से दूध, मिठाई और पनीर के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कोयलघाटी स्थित पारस की एजेंसी से दूध का सैंपल लिया गया था वह भी जांच में फेल पाया गया। वहीं यशपाल डेयरी से पनीर का सैंपल लिया गया था वह भी फेल हुआ। मनीराम रोड स्थित प्रकाश डेयरी से दूध का सैंपल भरा गया था वह भी फेल निकला। अंकुर स्वीट्स की दुुकान से मिठाई का सैंपल भरा गया था वह भी फेल निकला। उन्होंने बताया कि चारों दुकानदारों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें