उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को सम्मानित करते टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आरके व?
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मुलाकात की। विश्नोई ने मुख्यमंत्री को निगम के व्यवसाय संचालन के बारे में जानकारी दी। उन्हें झांसी और ललितपुर में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं और 800 मेगावाट की चित्रकूट सौर ऊर्जा परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीएचडीसीआईएल की सहायक कंपनी टस्को लिमिटेड के द्वारा विकसित की जा रही हैं। उन्होंने यूपी के सीएम से फ्लोटिंग सोलर पार्कों के विकास के लिए सिंचाई विभाग के कुछ जलाशयों को आवंटित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने टीएचडीसीआईएल की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।