फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से झुलसा अधेड़, सामान जला

Tue, 21 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
आग लगी - फोटो : filephoto
विज्ञापन
खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक अधेड़ व्यक्ति झुलस गया। जबकि उसकी झोपड़ी में रखा हजारों का सामान भी जल गया। व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद सेर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 सोमवार सुबह चंद्रभागा निवासी भगवानदास (52) पुत्र सूबेदार सिंह अपनी झोपड़ी में खाना बना रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। झोपड़ी ने आग पकड़ ली। भगवानदास झोपड़ी में रखा सामान बाहर फेंकने लगा इसी दौरान वह आग की चपेट में गया। सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

जिससे आग और भड़क गई और झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। भगवानदास को राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद दून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक वह हादसे में 30 फीसदी जल गया है।  (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें